हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना 2024 : आवेदन फॉर्म, Grihini Suvidha Yojana

Himachal Grihini Suvidha Yojana की शुरुआत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सभी गरीब गृहस्थ महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन प्रदान किये जा रहें हैं। ताकि सभी नागरिको को सुविधा दी जा सके। दोस्तों अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना की सभी जानकारी जैसे – योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषयताएँ, पात्रता एवं दस्तावेज आदि आसान शब्दों में उपलब्ध करा रहें हैं। इस योजना को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana

26 मई 2018 को गरीब नागरिको की स्थति को ध्यान में रखते हुए HP Grihini Suvidha Yojana की शुरुआत की जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से घर-घर निशुल्क गैस कनेक्शन ग्रहणीयो की रसोई में उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही सभी लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन के साथ साथ गैस सिलेंडर के लिए 1600 रूपए, रेग्युलेटर, गैस पाइप और गैस स्टोव प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करके गृहणी को धुंए से छुटकारा मिलेगा। साथ ही साथ उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। Grihini Suvidha Yojana के संचालन से हिमाचल प्रदेश देश का पहला एलपीजी युक्त एवं धुआं मुक्त राज्य बन चुका हैं।  

हिमाचल प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे चेक करे

हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना की जानकारी

योजना का नामGrihini Suvidha Yojana  
उद्देश्य  मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना  
साल2023
राज्यहिमाचल प्रदेश  
किसने आरंभ कीहिमाचल प्रदेश सरकार  
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश की महिलाएं  
आधिकारिक वेबसाइट
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन  

HP Grihini Suvidha Yojana का उद्देश्य

जैसा की हम सभी जानते हैं की गरीब नागरिको को सूविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहें हैं, ताकि गरीब नागरिको की जरूरतों को पूरा किया जा सके। ऐसी ही एक योजना की शुरुआत हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई हैं। जिसका नाम Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना हैं। ताकि नागरिको को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना  करना पड़े। Grihini Suvidha Yojana हिमाचल राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी ये एक सराहनीय योजना हैं। जिसके तहत प्रदेश की गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जाएगा ।

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना

हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • Himachal Grihini Suvidha Yojana की शुरुआत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई हैं।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार प्रदेश की सभी गरीब गृहस्थ महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन प्रदान करेगी।
  • इस योजना के संचालन से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
  • हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के अंतर्गत 21.81 करोड़ रुपए की लागत से 1.36 लाख निशुल्क घरेलू कनेक्शन प्रदान किए गए हैं एवं हिमाचल प्रदेश सरकार की ग्रहणी सुविधा योजना के माध्यम से 120 करोड़ रुपए की लागत से 3.23 लाख ग्रहणीयो को गैस सिलेंडर प्रदान किए गए हैं।
  • साथ ही राज्य सरकार द्वारा घर-घर निशुल्क गैस कनेक्शन ग्रहणीयो की रसोई में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • अब इस योजना का लाभ प्राप्त करके धुएं से होने वाली बीमारियों से भी महिलाओं को निजात मिलेगी।
  • इसके अलावा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • 120 करोड़ रुपए की लागत से 3.23 लाख ग्रहणीयो को गैस सिलेंडर प्रदान किए गए हैं।

HP Grihini Suvidha Yojana की पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को दिया जाएगा।
  • सिर्फ गृहस्थ महिलाएं (शादीशुदा) ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला गरीब परिवार से होनी चाहिए।
  • इसके आलावा गृहिणी सुवधा योजना का लाभ सिर्फ वो ही परिवार की महिला उठा पाएंगी जिनके यहाँ एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है।

मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना 

Important Documents

  • आवेदिका का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता नंबर
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आदि।

हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आप सबसे पहले फार्म डाउनलोड करना हैं।
  • इसके बाद आपको पीडीएफ फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना हैं।
  • फिर आपको पीडीएफ फॉर्म में पूछी गई निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी हैं।
  • उपभोक्ता विवरण
  • रसोई गैस कनेक्शन के लिए पता एवं संपर्क जानकारी
  • अन्य प्रासंगिक विवरण
  • श्रेणी
  • राष्ट्रीयता
  • राशन कार्ड श्रेणी
  • बैंक खाते का विवरण
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म सभी दस्तावेजों को अटैच करेंगें।
  • फिर आपको आवेदन फॉर्म संबंधित विभाग में जमा करना हैं।
  • हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा योजना के अंतर्गत इस प्रकार आप आसानी से आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा सकेंगें।

FAQ’s

Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana को कब शुरू किया गया हैं ?

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में एक कैबिनेट बैठक में घोषित की गयी थी।

Himachal Grihini Suvidha Yojana का लाभार्थी कौन हैं ?

हिमाचल प्रदेश की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

Himachal Grihini Suvidha Yojana में गैस कनेक्शन लेने के लिए कितना शुल्क देना होगा ?

मुख्यम्नत्री गृहणी योजना में किसी को भी किसी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। ये बिलकुल निशुल्क है।

Follow Us

Leave a Comment