Unnat Bharat Abhiyan: उन्नत भारत अभियान योजना की शुरुआत 11 नवम्बर 2014 में हुई थी। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा गांवों का विकास करने के लिए की गई हैं। साथ ही इस योजना के अंतर्गत उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अभी तक पिछड़े हुए हैं. वह सभी लोग जो उन्नत भारत अभियान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हे हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा, क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से योजना की सभी जानकारी विस्तार से दे रहें हैं। Unnat Bharat Abhiyan की सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।
Unnat Bharat Abhiyan
ग्रामीण इलाको में रह रहें नागरिको को सुविधा पहुंचाने के लिए उन्नत भारत अभियान योजना की शुरुआत की गयी है। इस अभियान को दिल्ली आईआईटी द्वारा शुरू किया गया हैं। जिसे बाद में भारत सरकार ने स्वीकृति देकर देशव्यापी अभियान में बदल दिया। सरकार द्वारा इस योजना के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों को गाँव से जोड़ा जा रहा है। और उन गांव की आर्थिक तथा सामाजिक रूप से मदद की जाएगी। वह सभी लोग जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
इसके अलावा उच्च शिक्षा संस्थान ज्यादा से ज्यादा जिलों में पहुंचकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं । ये संस्थान अनेक प्रकार के प्रोग्राम जैसे कि मशरुम खेती ,धुआं रहित चिमनी, ग्रामीण ऊर्जा , हस्त शिल्प ,स्वास्थ्य सेवा और जल प्रबंधन, ग्रामीण आवास और अन्य विकासात्मक पहलुओं में सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस योजना के नेशनल कॉर्डिनेटिंग इंस्टिट्यूट (राष्ट्रीय समन्वय संस्थान) के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी, दिल्ली ) को बनाया गया है।
इसके अलावा उच्च शिक्षा संस्थान ज्यादा से ज्यादा जिलों में पहुंचकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं । ये संस्थान अनेक प्रकार के प्रोग्राम जैसे कि मशरुम खेती ,धुआं रहित चिमनी, ग्रामीण ऊर्जा , हस्त शिल्प ,स्वास्थ्य सेवा और जल प्रबंधन, ग्रामीण आवास और अन्य विकासात्मक पहलुओं में सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस योजना के नेशनल कॉर्डिनेटिंग इंस्टिट्यूट (राष्ट्रीय समन्वय संस्थान) के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी, दिल्ली ) को बनाया गया है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
Unnat Bharat Abhiyan Highlights
योजना का नाम | उन्नत भारत अभियान योजना |
विभाग | मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय ) |
शुरुआत हुई | 11 नवम्बर 2014 , 25 अप्रैल 2018 (उन्नत भारत अभियान योजना 2.0 ) |
लाभार्थी | भारत के सभी गाँव |
योजना का उद्देश्य | गाँव के विकास हेतु उच्च शिक्षा संस्थानों को गाँव से जोड़ना |
योजना का स्टेटस | जारी है (यू बी ए 2.0) |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | unnatbharatabhiyan.gov.in |
उन्नत भारत अभियान योजना दूसरा संस्करण
25 अप्रैल 2018 को उन्नत भारत अभियान के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया गया हैं। सरकार देश भर के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेंगे। साथ ही इसमें कालेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को भी शामिल किया जा रहा हैं। इसमें कुल 748 संस्था कार्य कर रही है।जिसमे से 143 संस्थाए फेज -1 में और 605 संस्थाए भाग लेगी, जिसमे से 313 टेक्निकल संस्थाए और 292 नॉन टेक्निकल संस्थाए कार्यरत की जाएगी।
इसके अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों तथा इस उन्नतभारत अभियान योजना के तहत सभी सस्थानों को पिछड़े ग्राम पंचायतों और गाँवों को अपने अनुभूति में लेने तथा उनके ज्ञान और विशेषज्ञता का प्रयोग ग्राम पंचायतों में होने वाले कमी और आने वाली सभी समयस्याओं को दूर करने के लिए कहा है।
Unnat Bharat Abhiyan Yojana का उद्देश्य
दोस्तों हम सभी जानते हैं की हमारा देश एक कृषि प्रधान देश हैं। हमारे देश में अधिकतर नागरिक कृषि पर ही निर्भर हैं। इसलिए सरकार द्वारा गावं में रह रहें नागरिको को सुविधा प्रदान करने के लिए तथा गावों को उच्च शिक्षण संस्थान की सहायता से आत्म निर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रही हैं, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए नागरिको को प्रोत्साहन किया जा सके। इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने इस उन्नत भारत अभियान योजना को शुरू किया है। जिसको शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शिक्षा प्रदान करना और गांवों को विकसित करना है| साथ ही विभिन्न प्रकार की तकनीकों का इस्तेमाल कर देश की प्रगति की चुनौतियों का समाधान करना है ।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
उन्नत भारत अभियान की प्रगति
हम आपको बता दें की 20 नवंबर 2020 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्नत भारत अभियान की प्रगति जानने के लिए एक बैठक का आयोजन किया था। जिसमें 14 हजार से अधिक गांवों के साथ 26000 से अधिक भाग लेने वाले संस्थानों का एक नेटवर्क शामिल है। 4650 ग्राम् सर्वेक्षण डाटा और 475702 घरेलू स्तर का सर्वेक्षण डाटा उन्नत भारत अभियान के पोर्टल पर उपलब्ध है। सभी गांवों में 3 से 5 मुद्दों की पहचान करने को कहा है तथा भाग लेने वाले संस्थानों को इन पर काम करने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट की संख्या बढ़ाई जाने का प्रयास किया जाए। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा गांवों को इस योजना का लाभ मिले।
Unnat Bharat Abhiyan के लाभ एवं विशेषताएं
- उन्नत भारत अभियान 2.0 की शुरुआत 25 अप्रैल 2018 में हुई है।
- जिसमें कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को भी सम्मिलित किया जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के नागरिको को पहुंचाया जायेगा।
- Unnat Bharat Abhiyan Yojana अंतर्गत गाँवो में निवास करनें वाले लोग एवं उनके समुदायों को उच्च शिक्षण की सुविधा दी जाएगी | जिसके माध्यम से उन गाँवों में विकास किया जाएगा।
- यह योजना पूरे देश के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेने का काम करेंगे |
- इस संस्थानों का चयन दूसरे चरण में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बाद किया गया है| इन 840 संस्थानों में 521 तकनीकी संस्थान और 319 गैर-तकनीकी संस्थान शामिल हैं।
- उत्तर भारत अभियान कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षण संस्थान के छात्रों को गाँव की वास्तविकता और वहाँ की समस्याओं से परिचय कराया जाएगा। साथ ही समस्याओं का समाधान भी निकला जाएगा।
- भारत सरकार द्वारा लायी गयी इस योजना के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्रों के विकास से सम्बंधित कार्य किये जाएंगे।
- समग्र ग्रामीण विकास के लिए दो डोमेन जोड़े गए हैं। जिनमे पहला है मानव विकास और वस्तुगत (आर्थिक) विकास
- साथ ही इसमें शिक्षा क्षेत्रों के विकास से सम्बंधित कार्य किये जाएंगे।
उन्नत भारत मिशन योजना में पंजीकरण के लिए पात्रता
- सरकार द्वारा इस योजना का लाभ भारत के मूल निवासी को दिया जाएगा।
- इसमें अपने आस पास के 5 गावों को गोद लेने की क्षमता रखता हो।
- संस्थान के लिए कम से कम 2 संकाय का सदस्य होना आवश्यक है।
- जो भी संस्थान पंजीकरण के लिए आवेदन करेंगे वो भारत देश के ही होंगे।
- इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को प्रदान किया जायेगा।
Unnat Bharat Abhiyan के दस्तावेज़
- डीसी को पत्र
- संस्थागत बैंक विवरण / जनादेश प्रपत्र
- मान्य AISHE कोड।
- समन्वयक और सूचना संस्थान के प्रमुख।
- मान्य ईमेल आईडी और संपर्क नंबर।
- ग्रामीणों की संख्या और नाम को अपनाने का प्रस्ताव।
उन्नत भारत अभियान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?
- आपको सबसे पहले योजना की ऑफिशयल वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां जाने के बाद बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- आपको JOIN UBA का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- यहां एक पेज भी ओपन होगा।
- जिसमे रजिस्ट्रेशन की पात्रता बताई गई है और proceed पर क्लिक करने से एक नया पेज खुल जायेगा।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,मोबाइल नंबर आदि भरनी हैं।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना हैं।
- इस फॉर्म के भरने पर Login ID और पासवर्ड दिया जायेगा जिससे आप योजना के अधिकृत साइट पे जाके PI लॉगिन या SEG लॉगिन कर सकते है।
- इस प्रकार आप वेबसाइट पे भी योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट ग्रुप लोगिन करने की प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले उन्नत भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको SEG के टैब पर क्लिक करना हैं।
- आपको सब्जेक्ट एक्सपर्ट ग्रुप लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपनी इमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना हैं।
- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना हैं।
- आप इस प्रकार लॉग इन कर पाएंगे।
Unnat Bharat Abhiyan से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
Unnat Bharat Abhiyan के माध्यम से सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को प्रमुख शिक्षण संस्थानों की सहायता से विकसित करेगी। जिसके अंतर्गत शिक्षण संस्थानों के तकनीकी ज्ञान और समझ का इस्तेमाल करके गॉंवो के विकास में आने वाली समस्याओं का व्यावहारिक तरीके से समाधान करना है। इसका उद्देश्य ग्रामवासियों को स्वावलम्बी बनाकर गाँव को विकसित करना है।
केंद्र सरकार द्वारा उन्नत भारत अभियान देश के ग्रामीण हिस्सों के विकास के लिए लायी गयी है। ये योजना “मानव संसाधन विकास मंत्रालय ” के द्वारा कार्यक्रम है जिसको आईआईटी, एनआईटी आदि के साथ मिल कर बनाया गया है।इस योजना के तहत 750 प्रमुख शिक्षण संस्थानों के छात्र कम से कम 5 गॉंवो को गोद लेंगे। सभी छात्रों को गाँव की रोज़मर्रा की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनके उचित निदान करने की कोशिश करेंगे।