राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Transport Voucher Scheme की शुरुआत की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को स्कूल और कॉलेज आने जाने के लिए परिवहन की सुविधा मुफ्त प्रदान की जाएगी। ताकि विद्यार्थियों को किसी समस्या का सामाना ना करना पड़े। दोस्तों अगर आप भी राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की सभी जानकारी विस्तार से दे रहें हैं। इस योजना को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Rajasthan Transport Voucher Yojana
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, हाल ही में इस योजना का संचालन किया गया हैं. प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के तहत राज्य की बालिकाओं को स्कूल और कॉलेज आने जाने के लिए परिवहन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कक्षा 1 से 12वीं तक की जो भो छात्राएं प्रत्येक दिन स्कूल या कॉलेज जाने के लिए 10 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है , तो राज्य सरकार द्वारा उन्हे इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन के हिसाब से 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने पर 20 रुपए की राशि दी जाएगी। ताकि छात्राओं को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। राजस्थान सरकार की ओर से लाभार्थी को दी जाने वाली सहायता राशि सीधे बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
Rajasthan Transport Voucher Yojana के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Rajasthan Transport Voucher Yojana |
उद्देश्य | राज्य की बालिकाओं को स्कूल या कॉलेज आने-जाने के खर्चे के लिए राशि प्रदान करना |
आवेदन फॉर्म | डाउनलोड पीडीएफ |
राज्य | राजस्थान |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की छात्राएं |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dipr.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का उद्देश्य
दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की भारत सरकार द्वारा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहें हैं. ताकि देश के सभी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके. ऐसी ही एक नई योजना को राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया हैं। जिसका नाम राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की छात्राओं को स्कूल व कॉलेज आने जाने का खर्चा उपलब्ध करवाना हैं। ताकि छात्राएं बेहतर शिक्षा प्राप्त करके अपना भविष्य उज्जवल बना सके।
राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के तहत छात्रों को मिलने वाली राशि
कक्षा | घर से स्कूल/कॉलेज तक की दूरी | सहायता राशि |
1 से 5 | 1 किलोमीटर से अधिक | 20 रुपए |
6 से 8 | 2 किलोमीटर से अधिक | 20 रुपए |
9 से 12 | 5 किलोमीटर से अधिक | 20 रुपए |
कॉलेज | 10 किलोमीटर से अधिक | 20 रुपए |
राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के लाभ
- इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
- राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों को 9 से 12 में पढ़ रही केवल बालिकाओं को भी लाभ प्रदान किया जाएगा।
- अब कॉलेज में यातायात करने वाली छात्राओं को भी योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त कराई जाएगी।
- प्रदेश सरकार द्वारा पहले इस योजना का लाभ केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ रहे छात्राओ को ही प्राप्त हो रहा था। किंतु अब कॉलेज में पढ़ रही बालिकाओं को भी ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना राजस्थान का लाभ प्रदान करने के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।
- ताकि वह अपनी शिक्षा को आसानी से पूरा कर सके।
- राजस्थान सरकार की ओर से इस योजना के तहत 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने पर 20रू प्रतिदिन के हिसाब से सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना शुरू करने वाला देश का प्रथम राज्य है।
- प्रदेश सरकार की ओर से योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी सीधे छात्रों के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सभी संस्थानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति पंजीकरण मशीन स्थापित करने के लिए 2.028 करोड़ रुपए की लागत निर्धारित की गई हैं।
- साथ ही Rajasthan Transport Voucher Yojana का लाभ 75% से अधिक उपस्थिति पर ही बालिकाओं को दिया जाएगा।
Rajasthan Transport Voucher Yojana के लिए पात्रता
- राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
- राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का लाभ कक्षा 1 से लेकर कॉलेज में पढ़ने वाली सभी बालिकाएं प्राप्त कर सकेंगी।
- इस योजना के अंतर्गत उन बालिकाओ को शामिल नहीं किया जाएगा, जिनको निशुल्क साइकिल योजना का लाभ मिला है।
आवश्यक दस्तावेज
- स्कूल एवं कॉलेज की आईडी
- बैंक खाते का विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास
- आधार
- आदि।
राजस्थान इंदिरा गांधी फ्री मोबाइल योजना
Rajasthan Transport Voucher Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना हैं।
- फिर आप इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आएगा।
![](https://pmyojana24.in/wp-content/uploads/2023/11/image-39.png)
- इसके बाद आप फॉर्म प्राप्त करने के लिए डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे , तो प्रिंट आउट आपके सामने आ जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को आप ध्यान से भरेंगें।
- आपके द्वारा सभी जानकारी को सही सही भरने के बाद फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना हैं।
- अब आप यह आवेदन फॉर्म संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर दें।
- राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के अंतर्गत आप इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
FAQ’s: राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना
राजस्थान में।
इस योजना को वर्ष 2017-18 में शुरू किया गया था। किंतु हाल ही में वर्ष 2023 में इस योजना के तहत कॉलेज के छात्रों को भी जोड़ा जा रहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 1 से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाली छात्राओं को 20 रुपए की राशि दी जाएगी।