यूपी कन्या विद्या धन योजना 2024 : रजिस्ट्रेशन, Kanya Vidya Dhan Yojana

सरकार द्वारा जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्र है उनको सहायता प्रदान करने के लिए तरह-तरह की योजनाए संचालित की जाती है ताकि वह शिक्षा क्षेत्र मे आगे बढ़ सके और उन्हें किसी समस्या का सामना  ना करना पड़े। उत्तर प्रदेश मे लड़कियों को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिए UP Kanya Vidya Dhan Yojana को संचालित किया गया है।जो लड़की 12 वी पास कर चुकी है लेकिन किसी परेशानी के कारण उनकी पढ़ाई रोक दी जाती या फिर पैसो की तंगी की वजह से उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार यूपी कन्या विद्या धन योजना के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा जारी रखने के लिए उनको सहायता राशि प्रदान करेगी।जिससे वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक विस्तारपूर्ण पढ़िए।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana

इस योजना के माध्यम से लड़कियों को पढ़ाई तरफ प्रोत्साहित किया जाएगा क्योकि गरीब परिवार की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पैसो की तंगी का सामना करना पड़ता है।इसलिए सरकार द्वारा यूपी कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत 30,000 हज़ार रु की राशि उनको प्रदान की जाएगी।जिन्होंने 12 वी पास यूपी बोर्ड, CBSE बोर्ड, ICSE बोर्ड और मदरसा बोर्ड से शिक्षा हासिल की है।UP Kanya Vidya Dhan Yojana के तहत जिनका नाम मेरिट लिस्ट मे होगा उनको ही इसका फ़ायदा मिलेगा।इसके लिए सरकार ने 300 करोड़ रु का बजट निर्धारित किया है ताकि राज्य की लड़किया शिक्षा क्षेत्र मे आगे बढ़ सके।योजना के माध्यम से बालिकाए Higher Education के लिए प्रेरित होंगी जिससे उनकी स्थिति मे भी सुधार आएगा और साथ ही वह अपना भविष्य को उज्जवल बना सके।

यह भी पढ़ें – मानव सम्पदा पोर्टल

यूपी कन्या विद्या धन योजना Overview

योजना का नाम                                                                    UP Kanya Vidya Dhan Yojana
शुरू की गई                                                                      यूपी सरकार द्वारा
लाभ                                                                                 राज्य की बालिकाओं को प्राप्त होगा
उदेश्य                                                                              लड़कियों को 12 वी के बाद Higher Education के लिए सहायता राशि  
राज्य                                                                                  उत्तर प्रदेश
सहायता राशि                                                                     30,000 रु
साल                                                                                   2023
आवेदन प्रक्रिया                                                                 ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट                                                         https://up.gov.in/

UP Kanya Vidya Dhan Yojana का उदेश्य

इस योजना का मुख्य उदेश्य गरीब परिवार की लड़कियों को सहायता प्रदान करना है ताकि वह उच्च शिक्षा प्रदान कर सके और उन्हें पैसों की कमी का सामना भी न करना पड़े।यूपी कन्या विद्या धन योजना के तहत सरकार द्वारा 30,000 रु की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी जो बालिका 12 वी पास कर चुकी है वह Higher Education के लिए प्रेरित होंगी।जो परिवार गरीब रेखा के नीचे आते है उनका नाम मेरिट लिस्ट मे शामिल होगा तो उनको फ़ायदा मिलेगा।UP Kanya Vidya Dhan Yojana के तहत शिक्षा की ओर काफी ध्यान दिया जाएगा ताकि लड़किया अपना भविष्य बेहतर बना सके क्योकि लड़कियों के लिए पढ़ना बहुत ज़रूरी हो गया है।राज्य के कुछ परिवार ऐसे भी है जो शिक्षा ग्रहण करने मे असमर्थ है पैसों की वजह से उनकी पढ़ाई अधूरी रह जाती है।इससे लड़कियों के जीवन मे सुधार आएगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

यह भी पढ़ेंUP प्रेरणा पोर्टल

कन्या विद्या धन योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ केवल गरीब परिवार की लड़कियों को प्रदान होगा।
  • गरीब परिवार की लड़किया आगे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित हो सकेंगी।
  • जो बालिका 12 पास कर चुकी है उनको इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • 30,000 हज़ार रु की सहायता राशि शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रदान की जाएगी ताकि किसी भी तंगी के कारण उनकी पढ़ाई मे रुकावट आए।
  • लड़किया उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित होगी और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
  • जिनका नाम मेरिट लिस्ट मे होगा उनको इसका लाभ प्राप्त होगा।
  • UP Kanya Vidya Dhan Yojana के तहत मदद प्रदान करने के लिए 300 करोड़ रु का बजट निर्धारित किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को योजना के अंतर्गत शिक्षा की ओर बढ़ावा दिया जाएगा।
  • यह राशि छात्रा के बैंक खाते मे सीधे भेजी जा सकेगी।
  • अब लड़कियों को तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने की कोई ज़रूरत नहीं होगी क्योकि वह राशि प्रदान करके पढ़ाई जारी कर पाएंगी।
  • बालिकाओं का शिक्षा के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वह अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगी।
  • जिन्होंने 12 वी पास यूपी बोर्ड, CBSE बोर्ड, ICSE बोर्ड और मदरसा बोर्ड से शिक्षा हासिल की है उनका नाम मेरिट लिस्ट मे शामिल है तो उन्हें मदद मिलेगी।
  • जो कन्या शिक्षा प्राप्त करने मे सक्षम है अब उन्हें लोन लेने की ज़रूरत नहीं क्योकि सरकार द्वारा सरकार द्वारा सहायता प्रदान होगी।

यूपी कन्या विद्या धन योजना लाभार्थी सूची संख्या

  • अलीगढ़ – 1375
  • औरया – 856
  • आजमगढ़ – 3316
  • बदायु – 605
  • बुलंदशहर – 1224
  • कासगंज – 411 अलीगढ़ – 1375
  • हाथरस – 641
  • अम्बेडकर नगर – 1657
  • अमेठी – 610
  • अमरोहा – 801
  • मथुरा – 1106
  • आगरा – 1930
  • इलाहाबाद – 3493
  • गाजियाबाद – 1096
  • मैनपुरी – 984
  • एटा – 783
  • बागपत – 493
  • बहराइच – 909
  • बलिया – 2152
  • बलरामपुर – 340
  • बांदा – 578
  • बाराबंकी – 963
  • बरेली – 1261
  • बस्ती – 1374
  • भदोही – 905
  • बिजनौर – 1564

 यूपी बिजली बिल माफी योजना

UP Kanya Vidya Dhan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन के लिए बालिका का उत्तर प्रदेश का होना अनिवार्य है।
  • जो गरीब रेखा के नीचे आते है वह इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • बीपीएल परिवार की वार्षिक आए 48,000 रु से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • कन्या के पास यूपी का बोनाफाइड होना ज़रूरी है।
  • राज्य की बालिकाए ही इस योजना के पात्र मानी जाएगी।
  • 12 कक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद मेरिट लिस्ट मे छात्रा का नाम होना आवश्यक है।

यूपी कन्या विद्या धन योजना के तहत आवेदन दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • 12 वी कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट नंबर

UP Kanya Vidya Dhan Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको सबसे पहले इसकी

आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana
  • वेबसाइट पर जाकर आपको फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
  • फिर आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना होगा।
  • उस फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी आपको महत्वपूर्ण दर्ज करनी पड़ेगी।
  • जब आप इस योजना का फॉर्म भरेंगे तो किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए वरना फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
  • जिस कारण आप लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे।
  • आवेदन फॉर्म मे मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सारे दस्तावेजों की फोटो कॉपी को अटैच करना पड़ेगा।
  • बाद मे यह फॉर्म आपको स्कूल, कॉलेज और डीआईओएस कार्यालय मे जाकर जमा करना होगा।
  • इस तरह आपकी यूपी कन्या विद्या धन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पूरी हो जाएगी।

FAQ’s

Que : यूपी कन्या विद्या धन योजना का मुख्य उदेश्य क्या है ?

Ans : बालिकाओं को सहायता राशि प्रदान करके शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित करना ताकि उन्हें पढ़ाई बीच मे नहीं छोड़नी पड़े।

Que : कन्याओं को कितने रु तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी ?

Ans : प्रोत्साहन राशि 30,000 रु।

Que : योजना के अंतर्गत कितने करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है ?

Ans : निर्धारित बजट 300 करोड़ रु।

Que : किन लड़कियों को इसका लाभ प्राप्त होगा ?

Ans :12 वी कक्षा जिन्होंने अच्छे अंको से पास की है और उनका नाम मेरिट लिस्ट मे है।

Follow Us

Leave a Comment